Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर : छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से बनी लखपति दीदी

  रायपुर, 05 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है...

 

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से बनी लखपति दीदी

रायपुर, 05 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड बलरामपुर के वाड्रफनगर की ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्रीमती श्यामबाई ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी मेहनत और लगन से आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार करते हुए लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है।

श्रीमती श्यामबाई बताती हैं कि पहले उनका परिवार खेती और मजदूरी पर निर्भर था तथा परिवार की वार्षिक आय लगभग 50 हजार रुपये ही थी। सीमित आय में परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन हो जाता था। आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से उन्होंने बबीता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया।

समूह के माध्यम से उन्हें बिहान मिशन के तहत 10 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि तथा 12 हजार रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग करते हुए श्यामबाई ने अपने गांव में एक छोटी किराना दुकान शुरू की। निरंतर मेहनत, लगन और समूह के सहयोग से उनके व्यवसाय में धीरे-धीरे वृद्धि हुई, जिससे उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और वे आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

श्यामबाई का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली है। वे अन्य महिलाओं को भी बिहान मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

No comments