Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर : दिव्यांग सुश्री शशि बंजारे बनीं स्वरोजगार की मिसाल

  जनदर्शन से मिली नई राह  रायपुर, 8 अप्रैल 2026 राजनांदगांव जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनो...

 

दिव्यांग सुश्री शशि बंजारे बनीं स्वरोजगार की मिसाल

जनदर्शन से मिली नई राह 

रायपुर, 8 अप्रैल 2026

राजनांदगांव जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके। इसी पहल के अंतर्गत बख्शी वार्ड क्रमांक 4, नया ढाबा निवासी दिव्यांग सुश्री शशि बंजारे को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

सुश्री शशि बंजारे ने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर द्वारा मामले में तत्परता दिखाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक जांच कर ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण राशि से सुश्री बंजारे ने सिलाई मशीन खरीदी और ‘श्रृष्टि लेडिस टेलर एवं सिलाई सेंटर’ के नाम से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। आज वे आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपनी आजीविका चला रही हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

No comments