Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर : दो प्रधानपाठक एवं एक शिक्षक निलंबित

  रायपुर, 17 मार्च 2026 शासकीय दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में बलरामपुर जिले में एक प्रधानपाठक सहित दो शिक्षकों को निलंब...

 

रायपुर, 17 मार्च 2026

शासकीय दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में बलरामपुर जिले में एक प्रधानपाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक प्रधानपाठक पर ड्यूटी के दौरान स्कूल छोड़कर गांव में शराब पीते घूमने का आरोप भी प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गैना के प्रधानपाठक आर.एन. कोल उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल से चले गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि वे बाद में गांव में शराब का सेवन करते हुए घूमते पाए गए। इसे पदीय गरिमा के विपरीत आचरण मानते हुए सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

इसी तरह, जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर के आकस्मिक निरीक्षण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैना के सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) खितेश कुमार पटेल 25 और 26 फरवरी को बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। वहीं, शासकीय प्राथमिक शाला गैना की प्रधानपाठक अनिता पटेल भी बिना अनुमति स्कूल से अनुपस्थित मिलीं। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। 

No comments