Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर : छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय

  राशि से स्वरोजगार की राह, कृष्णा कुर्रे ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर रायपुर, 15 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर...

 

छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय

राशि से स्वरोजगार की राह, कृष्णा कुर्रे ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर

रायपुर, 15 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है और वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर रही हैं।
कोरबा जिले में भी महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन को नई दिशा दे रही हैं। इन्हीं लाभार्थियों में से एक हैं कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती कृष्णा कुर्रे। वो बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए घर से बाहर काम करने जाती थीं, लेकिन उनका मन हमेशा स्वयं का कोई काम शुरू करने का था। बाहर जाकर काम करना उन्हें सहज नहीं लगता था, ऐसे में अपने घर के पास ही कोई स्वरोजगार शुरू करने की इच्छा रखती थीं।

इसी दौरान राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत आवेदन किया और कुछ ही समय में उन्हें इसका लाभ मिलने लगा। योजना के तहत मिलने वाली राशि हर माह समय पर उनके बैंक खाते में जमा होने लगी। उन्होंने इस राशि को धीरे-धीरे बचाकर जमा करना शुरू किया। कुछ समय में जब उनके पास लगभग 12 से 15 हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई, तो उन्होंने उसी धनराशि से अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर शुरू करने का निर्णय लिया। आज वे अपने घर से ही यह कार्य संचालित कर रही हैं, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आय का स्रोत भी मिल गया है।

श्रीमती कुर्रे बताती हैं कि उनकी तीन बेटियां हैं और अब वे उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। पहले जहां कई आवश्यकताओं के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं कमाकर अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है और घर में खुशहाली आई है।

उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस योजना ने हम जैसी महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। आज हम अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी पा रहे हैं।

No comments